,,सरकार मखदूम माहिमी का 611 वाँ उर्स मुबारक ,,, हर साल की तरह इस साल भी माहिम पुलिस ने दी अपनी अकीदत की सलामी, चढ़ाई पहली चादर,,


अनुराग लक्ष्य, 18 दिसंबर
सलीम बस्तवी अज़ीज़ी
मुम्बई संवाददाता ।
आज जब शहंशाह ए माहिम सरकार मखदूम माहिमी के 611 वें उर्स के मौके पर मेरी हाजरी हुई तो बेसाख्ता यह कलाम,
,,, तुम मुहब्बत का शजर हो मेरे माहिम सरकार,
तुम मेरी शाम ओ सहर हो मेरे माहिम सरकार,
तुमसे ही तो मेरी पहचान है इस मुम्बई में,
तुम मेरे शम्स ओ क़मर हो मेरे माहिम सरकार,,,
मेरी ज़बान पर तारी हो गया। जिसमें मेरी अकीदत और मुहब्बत को बखूबी महसूस किया जा सकता है।
इस मौके पर हमेशा की तरह माहिम पुलिस ने सबसे पहले अपनी अकीदत की पहली चादर पेश की, साथ बरसो से चली आ रही रवायत को कायम रखते हुए अपनी अकीदत की सलामी भी दी। जिसमें माहिम पुलिस के आला अधिकारियों ने भी अपनी अकीदत के नज़राने पेश करते नज़र आए।
मज़ार परिसर में पुलिस अधिकारियों द्वारा सुरक्षा के कड़े कदम उठाए गए हैं, जिससे आने जाने वाले जायरीनों को किसी दिक्कत का सामना न करना पड़े। सरकार मखदूम माहिमी के इस 611 वें उर्स के मौके पर हमेशा की तरह भारी भीड़ दिखाई दे रही है, जिसमें बच्चों बूढों समेत नौजवान तबका भी अपनी अपनी अकीदतो के साथ सरकार माहिम को इत्र फूल और शीरनी के साथ सलात ओ सलाम के नजराने पेश कर रहे हैं।