बीडीए के अवर अभियंता ने दर्ज कराया मुकदमा

 

बस्ती । पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र के चैनपुरवा ब्रिज सर्विसलेन रोड निवासी सुशील टिबड़ेवाल के खिलाफ बीडीए से बिना मानचित्र स्वीकृत कराए अवैध निर्माण करने, निर्माण की सीलिंग कार्यवाही उपरांत सील तोड़कर कार्य कराए जाने के मामले में मुकदमा दर्ज कराया गया है। बीडीए के अवर अभियंता राजवीर सिंह त्यागी की तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ बीएनएस की सुसंगत धारा के तहत मुकदमा दर्ज कर पुलिस विवेचना कर रही है।