बंद हुए दरबार॥
सच बोलो तो दुश्मनी, झूठों का सम्मान।
कैसा युग यह आ गया, कैसा हिंदुस्तान॥
चेहरे पर मुस्कान है, दिल में भरा विकार।
ऐसे लोगों से भरा, आज यहाँ संसार॥
चोर लुटेरे बन गए, इज्जत के हकदार।
ईमानदार के लिए, बंद हुए दरबार॥
झूठों की महफिल सजी, सच बैठा लाचार।
कैसे-कैसे दिन हुए, कैसा यह व्यवहार॥
जिनके हाथों में कभी, दिखता था हथियार।
आज उन्हीं के नाम पर, होते हैं सत्कार॥
गिरगिट भी शरमा गया, देखे रंग हजार।
मौसम से पहले बदल, इंसानी किरदार॥
मतलब के रिश्ते हुए, मतलब का संसार।
काम निकलते ही यहाँ, बदल गया व्यवहार॥
कुर्सी पाकर भूल गए, अपनी ही पहचान।
जनता के सेवक बने, बन बैठे भगवान॥
– डॉ. सत्यवान सौरभ
(डॉ. सत्यवान सौरभ, पीएचडी (राजनीति विज्ञान), एक कवि और सामाजिक विचारक है।)
—
– डॉo सत्यवान सौरभ,
कवि, सामाजिक विचारक एवं स्तंभकार, आकाशवाणी एवं टीवी पेनालिस्ट,
333, परी वाटिका, कौशल्या भवन, बड़वा (सिवानी) भिवानी,
हरियाणा – 127045, मोबाइल :9466526148,01255281381