*दो बाइकों की भिड़ंत में महिला शिक्षक की मौत, तीन घायल*

 

बस्ती : नवंबर उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में नगर थाना क्षेत्र के पठानपुर स्थित बेलाड़ी ओवरब्रिज के पास दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में तीन लोग घायल हो गए। सभी को एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान महिला शिक्षका संगीता देवी (35) की मौत हो गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार कोठवा भरतपुर निवासी संगीता देवी अपने परिचित मनोज चौहान के साथ वाइक से नगर बाजार आई थीं। मनोज बाइक खड़ी कर सड़क किनारे खड़े थे, इसी दौरान पीछे से आई दूसरी बाइक ने टक्कर मार दी। दूसरी बाइक मुंडेरवा थाना क्षेत्र के बनकसही निवासी विकास चौधरी चला रहे थे।

हादसे में दोनों बाइकों पर सवार लोग घायल हो गए।

बताया जा रहा है कि संगीता देवी के तीन बच्चे हैं – लक्ष्मी (15), मधु (13) और मोहन (10)। उनके पति विदेश में मजदूरी करते हैं। मां की मौत से तीनों बच्चों का रो-रो कर बुरा हाल है।