भारतीय सिनेमा के धार्मिक फिल्मों में 49 बार नारद मुनि का किरदार निभाने वाले अभिनेता जीवन साहब को कैसे भुलाया जा सकता है, सलीम बस्तवी अज़ीज़ी,,,,,,,


अनुराग लक्ष्य, 12 नवम्बर
मुम्बई संवाददाता ।
सलीम बस्तवी अज़ीज़ी
नारायण नारायण नारायण यह वाक्य गूंजते ही जीवन साहब आँखों के सामने तैरने लगते हैं। जिन्होंने भारतीय सिनेमा के धार्मिक फिल्मों 49 बार नारद मुनि का किरदार निभा कर एक रिकार्ड क़ायम किया ।
24 अक्टूबर 1932 जम्मू कश्मीर में जन्में जीवन साहब ने मुंबई में अपनी फिल्मी यात्रा 1950 के दशक में शुरू की, जो 1990 तक एक सफल खलनायकी को प्ले करके अपनी एक अलग पहचान बनाई ।
उनके डायलॉग डिलीवरी को शायद ही कोई ऐसा सिने पप्रेमी हो जो न पसंद करता हो ।
आपको बताते चलें कि 70 और 80 का दशक पूरी तरह जीवन साहब की सफलता का दौर था। एक तरफ़ वोह पौराणिक फिल्मों में अलग अलग भाषाओं में नारद मुनि के किरदार में व्यस्त थे तो वहीं दूसरी तरफ एक खास अंदाज़ से अपनी खलनायकी का जलवा भी बिखेर रहे थे।
सत्तर अस्सी का दशक मनमोहन देसाई का दौर था जिसमें उन्होंने नसीब, अमर अकबर एंथनी, धर्मवीर और लावारिस जैसी फिल्मों के ज़रिए छा गए थे।
इससे पहले वो फिल्म नया दौर, जॉनी मेरा नाम और फिल्म कानून के ज़रिए एक सफ़ल खलनायक की पहचान बना चुके थे।
आज उन्हीं के पदचिन्हों पर चलते हुए उनके सुपुत्र किरण कुमार भी सफल खलनायक की श्रेणी में आते हैं ।