बस्ती। दुबौलिया थाना क्षेत्र के रमवापुर में बारात में डीजे पर गाना बजाने को लेकर हुए विवाद में मारने पीटने, जान से मारने की धमकी देने में पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है।
कलवारी थाना क्षेत्र के बिसेनपुर निवासी सनोज गौतम ने दुबौलिया पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है िकवह रमवापुर में रामतेज राजभर के घर बारात में शामिल होने के लिए गांव निवासी राजितराम गौतम, मुकेश, सुरेन्द्र कुमार के साथ कार से आया था। रात करीब साढ़े 11 बजे डीजे पर गाना बजाने को लेकर बारात में शामिल होने आए कलवारी थाना क्षेत्र के मिर्जापुर निवासी मस्तराम राजभर, गुलशन राजभर ,मोनू राजभर, दिनेश राजभर, राहुल राजभर से बहसबाजी होने लगी। शोर गुल सुनकर वह वह अन्य लोग बीच बचाव करने पहुंचे, जिस पर आरोपियों ने जाति सूचक शब्दो का प्रयोग करते हुए उसे गाली दी, धारदार हथियार और बेल्ट से उसे मारा पीटा, बीच बचाव करने पहुंचे राजितराम गौतम को भी मारा पीटा, जान से मारने की धमकी दी। तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की सुसंगत धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर पुलिस विवेचना कर रही है।