दीपावली व छठ पर्व पर भाजपा नेता श्याम जायसवाल ने महिलाओं और कार्यकर्ताओं को किया सम्मानित*

 

*सिद्धार्थनगर।* जिले के शोहरतगढ़ विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत औदही कला में दीपावली एवं छठ पर्व के अवसर पर भाजपा नेता एवं समाजसेवी श्याम जायसवाल की ओर से भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।

समारोह में सैकड़ों महिलाओं को साड़ी भेंटकर सम्मानित किया गया, जबकि सेक्टर एवं बूथ अध्यक्षों सहित पार्टी कार्यकर्ताओं को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान पूरा माहौल त्योहार की खुशियों से सराबोर नजर आया।

कार्यक्रम में भाजपा के पदाधिकारी, सेक्टर अध्यक्ष, शक्ति संयोजक, बूथ अध्यक्ष और बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता शामिल हुए। इस अवसर पर प्रधान प्रतिनिधि अशोक कुमार अग्रहरि ने आयोजन की सराहना करते हुए श्याम जायसवाल को दीपावली एवं छठ पर्व की शुभकामनाएं दीं।

वहीं जिला उपाध्यक्ष पिछड़ा मोर्चा राजीव मौर्य ने कहा कि श्याम जायसवाल हमेशा लोगों के सुख-दुख में साथ खड़े रहते हैं। उनके इस व्यवहार से कार्यकर्ताओं में अपनापन और सम्मान का भाव बना रहता है।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा नेता श्याम जायसवाल ने कहा कि पार्टी के कार्यकर्ता ही संगठन की असली ताकत और रीढ़ हैं। कार्यकर्ताओं के परिश्रम और समर्पण से ही संगठन मजबूत होता है। त्योहारों के अवसर पर महिलाओं और कार्यकर्ताओं को सम्मानित कर उनके बीच खुशियां बांटना ही इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य है।