रंजिशन मारने पीटने का आरोप

 

बस्ती। पैकोलिया थाना क्षेत्र के परसागना निवासी शान्ति देवी पत्नी फूलचन्द्र ने चार लोगों पर अपने पुत्र को मारने पीटने, जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि पुरानी रंजिश को लेकर गांव निवासी रितिक, रघुवीर, मुन्नू व पकड़ीजप्ती निवासी शनि ने मिलकर उसके पुत्र मनीष को गाली देते हुए मारा पीटा, जान से मारने की धमकी दी। तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की सुसंगत धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले की विवेचना कर रही है।