तीन सगे भाइयों पर मारने पीटने, गाड़ी का शीशा तोड़ देने में मुकदमा

 

बस्ती। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के गोपियापार निवासी बलिन्दर यादव ने गांव निवासी तीन सगे भाइयों पर पुरानी रंजिश को लेकर रास्ते में घेर कर मारने पीटने, गाड़ी का शीशा तोड़ देने, गाली और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। तहरीर के आधार पर मामले में आरोपी अश्वनी कुमार यादव, उसके भाई अंजनी कुमार यादव, अनिरूद्ध कुमार यादव के खिलाफ बीएनएस की सुसंगत धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर पुलिस विवेचना कर रही है।