बस्ती। हरैया थाना क्षेत्र के परसौड़ा निवासी आनन्द कुमार ने दो व्यक्तियों पर कूट रचना कर फर्जी प्रमाण पत्र तैयार करने का आरोप लगाया है। पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि गांव निवासी रामाज्ञा वर्मा, उसके पुत्र चन्द्रशेखर ने मिलकर बेइमानी करने की नीयत से फर्जी कूटरचित प्रमाण पत्र तैयार कर विकास परिषद बस्ती को भेजने, फर्जी हस्ताक्षर बनाकर तहसीलदार हर्रैया की सील लगा दिया। इस बारे में शिकायत करने पर उसे गाली और जान से मारने की धमकी दी। मामले में कोर्ट के आदेश पर आरोपी पिता, पुत्र के खिलाफ धोखाधड़ी, कूट रचना, जानमाल की धमकी देने की सुसंगत धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले की विवेचना कर रही है।