बस्ती। गौर थाना क्षेत्र के कंचनपुर धधरिया निवासी विजय निषाद ने गांव निवासी तीन सगे भाइयों पर अपने पिता को मारने पीटने, गाली और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि गांव निवासी तीन सगे भाई राजकुमार, राजमन, राजू दारु पीकर कंचनपुर जंगल सेहरवा घाट पर आपस में मारपीट कर रहे थे। जब उसके पिता राधेश्याम ने उन्हे झगड़ा करने से मना किया तो वे उसके पिता को ही मारने पीटने लगे, उन्हे गाली और जान से मारने की धमकी दिया। मामले में तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की सुसंगत धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर पुलिस विवेचना कर रही है।