रोली सिंह को भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश मंत्री बनाए जाने पर बधाई
लवकुश सिंह संवाददाता
अनुराग लक्ष्य न्यूज बस्ती
बस्ती। भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष रोली सिंह को पार्टी नेतृत्व द्वारा भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश मंत्री बनाए जाने पर कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
कार्यकर्ताओं ने कहा कि रोली सिंह के संगठन के प्रति समर्पण, सक्रियता एवं निरंतर किए जा रहे कार्यों को देखते हुए उन्हें प्रदेश स्तर पर महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है। उनके प्रदेश मंत्री बनाए जाने से महिला कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है।
इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने रोली सिंह के उज्ज्वल कार्यकाल की कामना करते हुए विश्वास जताया कि वह संगठन की नीतियों एवं कार्यक्रमों को प्रदेश स्तर पर प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी।