महेन्द्र कुमार उपाध्याय
अयोध्या, 1 अक्टूबर 2026: राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) द्वारा पूर्वांचल में संगठन को अधिक सशक्त और मजबूत बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। पार्टी ने उत्तर प्रदेश के 13 महत्वपूर्ण जनपदों—सोनभद्र, वाराणसी, गाजीपुर, चंदौली, आजमगढ़, बलिया, मऊ, कौशांबी, भदोही, संत कबीर नगर, सिद्धार्थनगर, देवरिया और महाराजगंज में नए प्रभारियों की नियुक्ति की है। इसी क्रम में, अयोध्या जनपद के बीकापुर विधानसभा क्षेत्र के लीलापुर निवासी एवं रालोद अवध क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष चौधरी रामसिंह पटेल को महत्वपूर्ण सिद्धार्थनगर जनपद का प्रभारी नियुक्त किया गया है। उनके प्रभार ग्रहण करने और अयोध्या आगमन पर आनंद नगर गौहनिया स्थित राष्ट्रीय लोकदल कार्यालय में पार्टी कार्यकर्ताओं तथा शुभचिंतकों ने उनका जोरदार स्वागत किया। कार्यकर्ताओं ने उन्हें अंगवस्त्र भेंट किया, बुके और फूल-मालाएं पहनाईं तथा मुंह मीठा कराकर अपनी शुभकामनाएं दीं।
शीर्ष नेतृत्व के प्रति जताया आभार अपनी नियुक्ति और कार्यकर्ताओं से मिले स्नेह से अभिभूत चौधरी रामसिंह पटेल ने कहा कि रालोद के शीर्ष नेतृत्व ने एक सामान्य कार्यकर्ता पर भरोसा जताकर जो यह जिम्मेदारी सौंपी है, उसके लिए वे हृदय से आभारी हैं।
उन्होंने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री चौधरी जयंत सिंह, राष्ट्रीय महासचिव संगठन त्रिलोक त्यागी और प्रदेश अध्यक्ष ऐश्वर्य राज सिंह सहित सभी वरिष्ठ नेताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे इस भरोसे को पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निभाएंगे। संगठन को मजबूत बनाने का लिया संकल्प चौधरी रामसिंह पटेल ने संकल्प लिया कि वे भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह और किसानों के मसीहा चौधरी अजित सिंह की विचारधारा एवं सिद्धांतों को जन-जन तक पहुंचाएंगे। उन्होंने कहा कि उनका मुख्य उद्देश्य सिद्धार्थनगर सहित पूरे पूर्वांचल में राष्ट्रीय लोकदल को जमीनी स्तर पर और अधिक सशक्त बनाना है। इस अवसर पर पार्टी के कई प्रमुख पदाधिकारी और गणमान्य लोग मौजूद रहे, जिला उपाध्यक्ष अवधेश रावत, देवी शरण वर्मा,शिवप्रसाद यादव,
समाजसेवी महेश नारायण पाण्डेय ,सचिव राम जियावन वर्मा, राजकुमार शर्मा, सत्य विजय वर्मा, हरि विजय वर्मा, राम तीरथ और शुभम सिंह पटेल
कार्यक्रम में उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त प्रभारी को बधाई देते हुए संगठन को नई ऊंचाइयों पर ले जाने का संकल्प लिया।