रंजिशन मारने पीटने का पिता,पुत्रों पर आरोप

 

बस्ती। गौर थाना क्षेत्र के कटास निवासी सविता सिंह पत्नी महेन्द्र बहादुर सिंह ने गांव निवासी चार लोगों पर पुरानी रंजिश को लेकर लाठी डण्डा, लात मूका थप्पड से मारने पीटने, गाली और जान से मारने की धमकी देने का मुकदमा दर्ज कराया है।
तहरीर के आधार पर मामले में आरोपी हरेन्द्र बहादुर सिंह, उसके दो पुत्रों सौरभ, लड्डू व एक अन्य गोलू के खिलाफ बीएनएस की सुसंगत धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर पुलिस विवेचना कर रही है।