बस्ती। कलवारी थाना क्षेत्र के महुआ डाबर में एक युवक की नदी में डुबो कर हत्या करने का तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है।
वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के मानिकचन्द पुरैना निवासी मुबारक अली का आरोप है कि कलवारी थाना क्षेत्र के कुसौरा बाजार निवासी बिस्मिल्लाह कुरैशी, गुड्डू और दुबौलिया थाना क्षेत्र के विशेषरगंज निवासी सफीकुन्निशा ने उसके 23 वर्षीय पुत्र परवेज अहमद को साजिश कर नदी में डुबा कर मार डाला। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी उसकी मौत डूबने से होने से पाया गया है। 18 अगस्त को हुई इस घटना में कोर्ट के आदेश पर आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की सुसंगत धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर पुलिस विवेचना कर रही है।