बस्ती। कलवारी पुलिस एवं स्वाट टीम ने एक व्यक्ति की हत्या के मामले में थन्हवा मुड़ियारी निवासी एक महिला की गिरफ्तारी की है। मृतक की पत्नी ने गांव निवासी महिला के खिलाफ अवैध संबंध के चलते हत्या करने का आरोप लगाया था। मामले में आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस जांच पड़ताल कर रही थी।
पुलिस के अनुसार हत्यारोपी और मृतक के बीच लगभग तीन वर्षाे से प्रेम प्रसंग चल रहा था, दोनो एक दूसरे से फोन पर बातचीत करते थे। जितेन्द्र हत्यारोपी महिला के घर भी आता जाता था, उससे गाली गलौज, मारपीट भी करता था। 6 नवम्बर को उसने हत्यारोपी महिला को फोन कर गांव के बाहर कैदहवा तालाब पर बुलाया। दोनो ने आपसी सहमति से शारीरिक सम्बन्ध बनाये, लेकिन शराब के नशे में जितेन्द्र ने दोबारा शारीरिक सम्बन्ध बनाने का दबाव बनाया, जिस पर महिला ने मना कर दिया। इसे लेकर दोनो के बीच कहा सुनी, धक्का मुक्की हुई, जिसके बाद आरोपी महिला ने उसे तालाब में धकेल दिया और वहां से चली गई। तालाब में धकेले जाने से उसकी मौत हुई।