बस्ती। वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के बिछियागंज निवासी राकेश कुमार चौधरी ने दो लोगों पर उसे और उसकी पत्नी को मारने पीटने, जान से मारने की धमकी देने का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि उसकी मानिकचन्द चौराहे पर दुकान है। दुकान के बगल रहने वाले विजय कुमार गुप्ता द्वारा उसकी दुकान के बगल व सामने पिछले छः माह से कुड़ा कचरा, जूठा पत्तल फेका जाता है। उसके और उसकी पत्नी द्वारा मना करने पर धमकी देता था। 9 नवम्बर को जब उसके द्वारा फिर से दुकान के सामने कूड़ा फेका गया तो उसकी पत्नी ने मना किया। जिस पर उसने और केउवाजप्ती निवासी राजेश कुमार कन्नौजिया ने मिलकर उसे और उसकी पत्नी अनीता देवी को गाली देते हुए मारा पीटा, शोर शराबा सुनकर जब लोग बचाने पहुंचे तो वे जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए। मामले में तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की सुसंगत धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर पुलिस विवेचना कर रही है।