बस्ती। छावनी थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 16 वर्षीय किशोरी के साथ घर में घुसकर छेड़खानी करने, विरोध करने पर मारने पीटने, जान से मारने की धमकी देने के मामले में आरोपी और उसके परिवार के तीन अन्य सदस्यों के खिलाफ 0/202 4दर्ज कराया गया है। पीड़िता की मां के अनुसार उसकी पुत्री को घर पर अकेली पाकर गांव निवासी रजत घर में घुस गया, उसकी बेटी के साथ छेड़छाड़ करने लगा, जब उसने विरोध किया तो उसे मारा, धमकी दी कि यदि इस बारे में किसी को बताया तो जान से मार देंगे। घर आने पर पीड़िता ने अपने साथ हुए घटना की जानकारी दी। जब उसने आरोपी के परिवार में शिकायत की तो आरोपी रजत, पवन, उसकी पत्नी और आरोपी की मां माया ने घर पर आकर उसे गाली देते हुए मारा पीटा। मामले में तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ बीएनएस और पाक्सो एक्ट की सुसंगत धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर पुलिस जांच कर रही है।