बस्ती । लालगंज थाना क्षेत्र के लोईयाभारी कला निवासी कमलेश कुमार ने गांव निवासी चार लोगों पर पुरानी रंजिश को लेकर मारने पीटने, गाली और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि गांव निवासी राम दिनाकर, उसके भाई अखिलेश उर्फ भाजपा, दिवाकर व रूदल ने मिलकर पुरानी रंजिश को लेकर कुसहवा से घर आते समय गांव के पास लाठी डण्डे, लात घूसे से मारा पीटा। हल्ला गोहार सुनकर घर व गांव के लोगो के पहुचनेे पर गाली और जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए। तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की सुसंगत धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर मामले की विवेचना कर रही है।