विदेश में नौकरी लगवाने के नाम पर धोखाधड़ी से ले लिया एक लाख तीस हजार रुपया, पैसा वापस मांगने पर मिली धमकी

 

बस्ती। नगर थाना क्षेत्र के भोयर चौबे निवासी लवकुश ने चार लोगों पर विदेश में नौकरी लगवाने के नाम पर एक लाख तीस हजार रुपया धोखाधड़ी से ले लेने, नौकरी न लगने पर दिया गया रूपया वापस मांगने पर गाली और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। कहा है कि संतकबीरनगर जिले के धनघटा थाना क्षेत्र के मिथना सिथना निवासी गुलाम नबी, बन्डा बाजार निवासी नसीरूद्दीन, अली हैदर, अकमल हुसेन पता अज्ञात ने दक्षिण अफ्रीका में नौकरी पर भेजने के नाम पर उससे धोखाधड़ी से रूपए ले लिए। उसने कई किस्तो में नसीरूद्दीन व अन्य आरोपियों के फोन पे, खाते और नगदी के रूप में एक लाख तीस हजार रूपए दे दिए। नौकरी न लगने पर जब उसने अपना पैसा वापस मांगा तो आरोपियों ने गाली और जान से मारने की धमकी दी। मामले में कोर्ट के आदेश पर आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की सुसंगत धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर नगर थाना पुलिस विवेचना कर रही है।