बस्ती। सोनहा थाना क्षेत्र के शाहपुर निवासी चन्द्रशेखर चौधरी ने पांच नामजद, बीस अज्ञात के खिलाफ मारने पीटने, गाली और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि शाहपुर गाँव के पास डीजे बजाते समय उसने आगे जाने के लिए रास्ता मांगा, जिस पर रूधौली थाना क्षेत्र के मुगरहा निवासी वीरेन्द्र चौधरी, महेश चौधरी, प्रदीप, आशीष चौधरी , कड़जहना निवासी आकाश चौधरी व 20 अन्य व्यक्ति हमलावर हो गए, उसे मारा पीटा, गाली और जान से मारने की धमकी दी। मामले में आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की सुसंगत धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर पुलिस विवेचना कर रही है।