जालसाज ने खाते से उड़ा दिए 46 हजार रूपए

 

बस्ती। कोतवाली थाना क्षेत्र के तुरकहिया निवासी शहजाद अली के खाते से जालसाज ने साइबर फ्राड कर 46 हजार रूपए निकाल लिए। इस बात की जानकारी होने के बाद पीड़ित ने अज्ञात के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी। तहरीर के आधार पर अज्ञात जालसाज के खिलाफ बीएनएस की सुसंगत धारा के तहत मुकदमा दर्ज कर पुलिस जांच कर रही है।
पुलिस को दी गई तहरीर में पीड़ित ने कहा है कि उसका रोडवेज स्थित पंजाब नेशनल बैक शाखा में खाता है। 25 अगस्त को उसके खाते से एक रूपया और 26 अगस्त को 46 हजार रूपया जालसाज ने साइबर फ्राड कर निकाल लिया। इसकी उसे जानकारी तक नहीं हुई। जानकारी होने केे बाद उसने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी। तहरीर के आधार पर मामले में पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।