मछली देने से मना करने पर मारने पीटने, धमकी देने में दो पर मुकदमा

बस्ती । वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के बहेरिया निवासी राम चन्दर उर्फ मिठाऊ ने दो लोगों पर मारने पीटने, जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है िकवह गांव के घोले में मछली मार रहा था। इस बीच बरगाह बिलौड़ी निवासी संतोष राजभर, जय कुमार राजभर उर्फ विरेन्द्र पहुंचे, उससे मछली मांगने लगे। उसके पास कोई मछली नहीं थी तो उसने मछली देने से मना कर दिया। इस बात को लेकर आरोपियों ने उसे गाली देते हुए मारा पीटा, जान से मारने की धमकी दी। मामले में तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विवेचना कर रही है।