बस्ती। कलवारी थाना क्षेत्र के महुआपार कला निवासी मोहम्मद अकबाल का एटीएम कार्ड बदलकर जालसाज ने उसके खाते से 30 हजार रूपए निकाल लिए। पीड़ित ने पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि वह कुसौरा बाजार स्थित भारतीय स्टेट बैंक एटीएम से रूपया निकालने गया था, जहां मौजूद जालसाज ने उसका एटीएम कार्ड बदलकर धोखे से उसके एटीएम कार्ड से 30 हजार रूपए निकाल लिए। खाते से रूपया निकलने की जानकारी बैंक द्वारा मैसेज आने के बाद हुई। मामले में तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ बीएनएस की सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर पुलिस विवेचना कर रही है।