बच्चों के विवाद को लेकर मारने पीटने का पिता, पुत्रों, पत्नी पर आरोप

 

बस्ती। पैकोलिया थाना क्षेत्र के कुनगाई खुर्द निवासी शीला देवी पत्नी विक्रम वर्मा ने अपने सगे पट्टीदार पर अपने दो पुत्रों और पत्नी के साथ मिलकर दरवाजे पर आकर गाली देने, मना करने पर जेठानी, देवरानी, पतोहू को मारने पीटने, जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि बच्चों के विवाद को लेकर उसके सगे पट्टीदार राममूरत वर्मा, उनके दो पुत्र लोकनाथ वर्मा, फूलचन्द्र वर्मा, उनकी पत्नी आरती देवी दरवाजे पर आकर गाली देने लगे, जब उन्हे गाली देने से मना किया तो सभी आरोपियों ने मिलकर उसकी जेठानी, देवरानी, पतोहू को मारा पीटा, जान से मारने की धमकी दी। मामले में तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की सुसंगत धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर मामले की विवेचना कर रही है।