बस्ती। पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र के हवेली खास निवासी अनिल चौहान ने अपने चाचा, चचेरे भाई, भतीजे, बहू पर उसे और उसके भाई ऋषि चौहान को मारने पीटने, जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि न्यायालय में मुकदमा चलने और विपक्षी द्वारा खेत में मकान निर्माण के समय लेखपाल के पैमाइस कर चले जाने पर उसे और उसके भाई को मारा पीटा, जान से मारने की धमकी दी। मामले में तहरीर के आधार पर पुलिस आरोपी चाचा रामबेलास, उनके पुत्र रामवृक्ष, उसकी पत्नी मीना देवी, पुत्र राहुल के खिलाफ बीएनएस की सुसंगत धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर विवेचना कर रही है।