किडनैपिंग, रेप, पाक्सो एक्ट में फरार वांछित के घर चस्पा हुई धारा 82की नोटिस, कराया डुग्गी मुनादी

 

बस्ती। अपहरण, बलात्कार, पाक्सो एक्ट की धारा में वांछित फरार चल रहे आरोपी के घर पर पुरानी बस्ती पुलिस ने सीआरपीसी की धारा 82 की नोटिस चस्पा की। गांव मे लाउडस्पीकर से प्रचार प्रसार एवं डुग्गी मुनादी कराई गई।
मामले में वांछित पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र के पिपरी निवासी सूरज यादव के घर पहुंच कर पुलिस ने सीआरपीसी की धारा 82 की नोटिस चस्पा की। पाक्सो एक्ट कोर्ट द्वारा आरोपी की फरारी के चलते सीआरपीसी की धारा 82 की उद्घोषणा जारी किया गया, जिसके अनुपालन में पुलिस द्वारा गवाहों की उपस्थित में उसके घर पहुंचकर नोटिस चस्पा किया गया।