स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पं0 मुनीश्वर दत्त उपाध्याय की विभिन्न शिक्षण संस्थाओं में मनाई गई जयंती

प्रतापगढ़। जिले में शिक्षा जगत के मालवीय कहे जाने वाले स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पं0 मुनीश्वर दत्त उपाध्याय की शनिवार को दर्जनों विद्यालयांे में जयंती मनाई गई। स्व0 उपाध्याय जिले भर मंे दो दर्जन से अधिक विद्यालयों व महाविद्यालयों की स्थापना की। हर वर्ष तीन अगस्त को उनके द्वारा स्थापित विद्यालयों में जयंती कार्यक्रम बड़े सलीके से मनाया जाता है। शरिवार को शहर स्थित तिलक इण्टर कालेज में विद्यालयों के अध्यक्ष पं0 श्याम किशोर शुक्ल व कॉग्रेस नेता डा0 प्रशांत देव शुक्ल, डा0 नीरज त्रिपाठी की मौजूदगी में स्व0 उपाध्याय के व्यक्तित्व का बखान किया गया। चीफ गेस्ट श्याम किशोर शुक्ल ने बताया कि पंडित जी का व्यक्तित्व कालजयी था। उन्होंने पूरे देश में अपने व्यक्तित्व को विस्तारित किया। अपने स्वाभिमान से उन्होंने कभी समझौता नहीं किया। वह जिले के प्रथम संासद थे। संविधानसभा के वह सदस्य रहे। जिले में दर्जनों शिक्षण संस्थाओं की स्थापना कर उन्होंने शिक्षा का अलख जगाया। डा0 प्रशांत देव शुक्ल ने कहा कि पंडित जी का जन्म दिवस मनाना तभी सार्थक होगा जब शिक्षक संकल्प के साथ अनुशासन को संयमित कर विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य क निर्माण मंे अहम भूमिका अदा करें। कार्यक्रम का संयोजन प्रधानाचार्य प्रमोद कुमार मिश्र ने किया। कार्यक्रम में आए कॉग्रेस जिलाध्यक्ष डा0 नीरज त्रिपाठी, डा0 लालजी त्रिपाठी, शीतला प्रसाद त्रिपाठी, श्याम शंकर मिश्र आदि ने स्व0 उपाध्याय के व्यक्तित्व पर अपने विचार रखे। इसी प्रकार जगदीश नारायण इंटर कालेज ढिंगवस में प्रधानाचार्य अरूण कुमार शुक्ल के अगुवाई में महान स्वतंत्रता सनानी की जयंती मनाई गई। शीतला प्रसाद इण्टर कालेज गड़वारा में प्रधानाचार्य विजय प्रकाश द्विवेदी, श्याम सजीवन तिवारी व दीपक कुमार ओझा की अगुवाई में स्व0 उपाध्याय की पर आयोजन हुए। रामराज इण्टर कालेज पट्टी में प्रधानाचार्य रमेश मिश्र की अगुवाई में जयंती मनाई गई। महाविद्यालय पट्टी, एमडीपीजी कालेज, इंटर कालेज रानीगंज, ऐलाही, सैफाबाद, मानधाता, गांधी इंटर कालेज सांगीपुर समेत कई इण्टर कालेजों में मुनीश्वरदत्त उपाध्याय की जयंती पर उन्हें याद किया गया। इस दौरान विद्यालयों के सभी स्टाफ व छात्र-छात्राओं ने विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कर स्व0 उपाध्याय को याद