बस्ती। गौर पुलिस ने हत्या के प्रयास मामले में वांछित की बेलवरिया घाट से गिरफ्तारी की है। वैधानिक कार्यवाही पूर्ण कर उसे न्यायालय के लिए रवाना किया है।
बता दें कि गौर थाना क्षेत्र के बढ़नी गांव निवासी गेंदा देवी पर पारिवारिक रंजिश को लेकर उसके बहनोई ने सोते समय घर में घुसकर उसके गले पर धारदार हथियार से हमला किया था। 29 जुलाई की रात हुए जानलेवा हमले में वह गंभीर रूप् से घायल हो गई, इलाज के लिए उसे जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां हालत नाजुक देख डाक्टर ने उसे मेडिकल कालेज गोरखपुर के लिए रेफर कर दिया था, जहां उनका इलाज चल रहा है।
गेंदा देवी (40) पत्नी राम अवध पर जान से मारने की नीयत से धारदार हथियार से हमला करने के मामले में उसके देवर रामकेवल ने पुलिस को तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया। तहरीर में आरोप लगाया कि उसकी भाभी पर गौर थाना क्षेत्र के माझामानपुर (पुरवा सेखुवरिया) निवासी भाई के साढ़ू प्रभुदीन ने धारदार हथियार से गले पर हमला कर गम्भीर रुप से घायल कर दिया। मामले में तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास की धारा के तहत मुकदमा दर्ज कर पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास में लगी थी। मुखबिर की सूचना पर आरोपी को पुलिस ने बेलवरिया घाट से गिरफ्तार किया।