29 जुलाई से बंद हो जाएगा अयोध्या-बस्ती फोरलेन

बस्ती  जुलाई उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में लाखों शिवभक्तों की कांवड़ यात्रा के मद्देनजर महाशिवरात्रि से पांच दिन पहले 29 जुलाई 2024 से ही अयोध्या-बस्ती फोरलेन पर सामान्य आवाजाही प्रतिबंधित कर दी जाएगी। हाईवे पर यात्रा महाशिवरात्रि दो अगस्त को शिवभक्तो के जलाभिषसेक के बाद दोपहर से सामान्य होने की उम्मीद है। कांवड़ यात्रा को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए एसपी गोपालकृष्ण चौधरी ने बताया कि 29 की सुबह चार बजे से लेकर तीन अगस्त की सुबह तक अयोध्या फोरलेन बंद रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *