• क्षेत्र में हो रहा नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि की प्रशंसा
• नगर पंचायत के लोगों की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता- बालकृष्ण त्रिपाठी पिंटू
कुदरहा। आदर्श नगर पंचायत गायघाट में हनुमान मंदिर के दक्षिण सकरे कुएं में बेजुबान व बेसहारा पशु के गिरने की जानकारी अध्यक्ष प्रतिनिधि को मिली तो टीम व जेसीबी मशीन के साथ मौके पर पहुंचे और घंटों भारी मसक्कत के बाद बाहर निकाला। जिससे बेजुबान की जान बच सकी।
अध्यक्ष प्रतिनिधि व शिक्षा शक्ति टीम के संरक्षक बालकृष्ण त्रिपाठी पिंटू ने बताया कि भोर में कुएं में जानवर के गिरने की जानकारी हुई। मशीन आपरेटर व टीम के साथ पहुंचा तो कुआं बहुत सकरा था। एक लोग अंदर घुसे और रस्सी से बाधा गया। फिर मशीन के सहारे उसे धीरे-धीरे बाहर निकाला गया। उसे चोट भी लग गया था। जिसका चिकित्सक से उपचार कराया गया। नगर पंचायत के लोगों की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है। बेजुबान की जान बचाने पर नगर पंचायत व क्षेत्र के लोग पिंटू तिवारी की घोर-घोर प्रशंसा कर रहे है।
Post Views: 16