बस्ती जुलाई उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में छावनी थाना क्षेत्र के खेसुआ गांव के सरयू नहर पुलिया के नीचे संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। शनिवार की दोपहर में बदबू आने पर ग्रामीणों ने पुल के नीचे लाश देखी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नहर से बाहर निकलवाया। लाश कई दिन से पानी में डूबी बताई जा रही है। पुलिस टीम ने ग्रामीणों के सहयोग से शव को नहर से बाहर निकलवाया। मृतक की जेब से देशी शराब बरामद हुआ है। शव की पहचान अमरनाथ (41) निवासी ग्राम दुभरा निर्वाहन के रूप में किया। उसके पिता खुशियाल ने बताया अमरनाथ दिहाड़ी मजदूर का काम करता था। बुधवार से घर से गायब था। पिता ने छावनी पुलिस को बेटे के गायब होने की सूचना दी थी। कोतवाल छावनी राजेश तिवारी ने बताया कि लाश नहर में बहकर आई है। लाश की पहचान हो गई है।
—