बहादुरपुर में मेडिकल असेसमेंट कैंप, 60 बच्चों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण, 21 को मिले दिव्यांगता प्रमाणपत्र

बहादुरपुर में मेडिकल असेसमेंट कैंप, 60 बच्चों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण, 21 को मिले दिव्यांगता प्रमाणपत्र

 

लवकुश सिंह संवाददाता

अनुराग लक्ष्य न्यूज बस्ती

 

बस्ती। समग्र शिक्षा अभियान के समेकित शिक्षा अनुभाग की ओर से मंगलवार को बहादुरपुर ब्लॉक में मेडिकल असेसमेंट कैंप का आयोजन किया गया। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अनूप कुमार तिवारी के निर्देश में आयोजित कैंप का संचालन समेकित शिक्षा के फिजियोथेरेपिस्ट डॉ. अजय पांडेय ने किया।

 

सीएमओ द्वारा गठित मेडिकल टीम में हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. आलोक पांडेय, ईएनटी सर्जन डॉ. एसएस कन्नौजिया, न्यूरोसाइकियाट्रिस्ट डॉ. दिलीप कुमार, नेत्र सर्जन डॉ. विजय कुमार यादव, ऑडियोलॉजिस्ट रमाकांत पाठक, दिव्यांग लिपिक हरेंद्र प्रसाद और पीटी अनिरुद्ध चौधरी शामिल रहे।

 

कैंप में कुल 60 बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया, जिनमें 21 बच्चों को दिव्यांगता प्रमाणपत्र जारी किए गए। इस पहल का उद्देश्य विशेष आवश्यकता वाले बच्चों की पहचान कर उन्हें आवश्यक सुविधाओं से जोड़ना है।

 

कैंप के सफल आयोजन में स्पेशल एजुकेटर लक्ष्मण गुप्ता, रेनू सिंह, विजयंतमणि पांडेय और सुभाष चंद ने महत्वपूर्ण योगदान दिया।