सिटी मान्टेसरी स्कूल में 17 अक्टूबर को भव्य भजन संध्या, डांडिया नाइट का आयोजन
पोस्टर लॉन्च कर प्रबंधक अनूप खरे ने दिया कार्यक्रम की जानकारी
शहर की महिलाओं को निःशुल्क सहभागिता का अवसर
लवकुश सिंह संवाददाता अनुराग लक्ष्य न्यूज बस्ती
बस्ती। द सिटी मोंटेसरी स्कूल में आगामी 17 अक्टूबर को भव्य भजन संध्या और डांडिया नाइट सेलिब्रेशन का आयोजन किया गया है। नवरात्रि के पावन अवसर पर आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम को लेकर विद्यालय परिसर में उत्साह का माहौल है। मंगलवार को विद्यालय के प्रबंधक अनूप खरे ने कार्यक्रम का पोस्टर लॉन्च कर आयोजन की जानकारी दी।
इस अवसर पर प्रबंधक अनूप खरे ने कहा कि नवरात्र का पर्व आस्था, भक्ति और उल्लास का प्रतीक है। इसी भावना को ध्यान में रखते हुए भव्य भजन संध्या एवं डांडिया नाइट का आयोजन किया जा रहा है। उन्होने उम्मीद जताई कि कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु और शहरवासी शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम पूरी तरह निःशुल्क रहेगा और शहर की महिलाएं इसमें भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर सकती हैं।
प्रधानाचार्य संजीव कुमार सिंह ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य धार्मिक आस्था के साथ-साथ महिलाओं को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने और सांस्कृतिक गतिविधियों में भागीदारी का अवसर प्रदान करना है। सामाजिक सेवा संस्थान चित्रांश क्लब के संस्थापक अश्विनी श्रीवास्तव और वंदना पाएडेय ने बताया कि भजन संध्या के माध्यम से भक्तिमय वातावरण बनाया जाएगा, वहीं डांडिया नाइट में उत्साह और उमंग के साथ नवरात्र का उत्सव मनाया जाएगा।
पोस्टर लॉन्च के अवसर पर विद्यालय की सहायक प्रधानाचार्य सुषमा श्रीवास्तव के साथ शिक्षिकाएं राशि कसौधन, स्मिता अस्थाना, शशि कला सिंह, ज्योति त्रिपाठी, दीपिका शाही, विमला सिंह, सुमन उपाध्याय, ऊषा गुप्ता, शमा परवीन, काशिफ रशीद, जूही गुप्ता और ममता त्रिपाठी मौजूद रहीं। इसके अलावा अभिभावकों में शशि शुक्ला, आरती चौबे, प्रिया श्रीवास्तव, बृजबाला पाण्डेय, राधिका, प्रांजल, नीतू अग्रहरि, श्वेता सिंह, पूनम मौर्या, निकिता श्रीवास्तव, प्रतिभा सिंह और ज्ञानमति चौधरी की उपस्थिति रही।
विद्यालय प्रबंधन ने शहरवासियों से कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने का आग्रह किया है जिससे नवरात्र के इस पावन पर्व को भक्ति, संस्कृति और उत्साह के साथ मनाया जा सके।