मोहित की हत्या अपहरण के दिन ही कर दी गई थी

बस्ती। जुलाई उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले मे  दिन-दहाड़े मोहित अपहरण कांड के  मुद्दे  का आखिरकार   हो ही गया। आपको बताते चलें कि घटना के ही दिन  12 जुलाई 24 को ही अपहरण के बाद ही उसकी पीट-पीट कर हत्या कर दी गई थी। शव को ठिकाने लगाने के लिए उसे सफारी में भर कर नदी में फेंक दिया गया। यह बातें गिरफ्तार किए गए छात्रनेता आदित्य समेत तीनों आरोपियों ने पुलिस के सामने कबूल कर ली। पुलिस के तफ्तीश के मुताबिक इस घटना में डेढ दर्जन लोग शामिल रहे, जिसमें से अभी तक सात लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल रवाना कर दिया है। मोहित अपहरण व मर्डर के संबंध में पत्रकारों से बातचीत करते हुए पुलिस कप्तान गोपालकृष्ण चौधरी ने बताया कि 12 जुलाई को दिन में कोतवाली थानाक्षेत्र के पिकौरा मोहल्ले से दिन-दहाड़े मोहित यादव (20) को मारपीट कर अगवा कर लिया गया था। इस मामले पुलिस टीम को बुधवार को अहम सफलता हाथ लगी। घटना में शामिल मास्टरमाइंड छात्रनेता आदित्य विक्रम सिंह निवासी चंगेरवा और प्रेरित पाल उर्फ गोरख निवासी ग्राम भरवलिया थाना लालगंज को जिगना चौराहे के पास से तथा अनुद्राक्ष पाण्डेय निवासी डोमसरा थाना त्रिलोकपुर जनपद सिद्धार्थनगर को ब्लॉक रोड के सामने रौता से गिरफ्तार किया गया है। एसपी ने बताया अपहरण के बाद हत्या करने के मामले में पुलिस ने अबतक सात आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल रवाना किया गया। अभियुक्तों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त थार गाड़ी, अपाची बाइक, दो मोबाइल व अपह्रत मोहित का डाक्युमेंट, रजिस्ट्रेशन पेपर भी बरामद कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *