कर्बला में दफन हुए ताजिए

बस्ती। जुलाई उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में मुहर्रम को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन  सुबह से ही अलर्ट रहा।डीएम रवीश गुप्ता और एसपी गोपालकृष्ण चौधरी दिन भ्रमण कर संवेदनशील स्थानों का जायजा लेते रहे।देर रात जिले में कुल 1862 स्थानों रखी ताजिया को पुलिस सुरक्षा बंदोबस्त के बीच कर्बला में दफन कर दिया गया। इस दौरान जिले के कांटे- मुंडेरवा मार्ग पर भारी वाहनों के आवागमन को प्रतिबंधित कर दिया गया था। इसके अलावा शहर में कंपनीबाग से गांधीनगर, दक्षिण दरवाजा से मंगलबाजार वाया पाण्डेय बाजार को बंद रखा गया। आम यात्रियों के लिए दक्षिण दरवाजा से रेलवे स्टेशन, सुर्तीहट्टा होकर रूट डायवर्ट कर दिया गया। इसी तरह कंपनी से रूट डायवर्जन कर मालवीय रोड की ओर डायवर्ट किया गया।
आपको बताते चलें कि जनपद में कुल 1862 ताजिए रखे जाने हैं, जिसमें सर्वाधिक 291 ताजिया परसरामपुर थानाक्षेत्र में रखे जाएंगे। कोतवाली में 88, पुरानी बस्ती 63, वाल्टीगंज 84, हर्रैया 125, छावनी 152, पैकोलिया 94, गौर 129, कलवारी 61, नगर 136, कप्तानगंज 127, दुबौलिया 159, रुधौली 76, सोनहा 86, मुंडेरवा 126 व लालगंज में 65 ताजिए रखे गए थे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *