सरयू स्नान घाट पर डूब रहे युवक के लिए बनी देवरूपी जल पुलिस

 

महेन्द्र कुमार उपाध्याय
अयोध्या। प्रभु श्री राम की पावन नगरी श्री अयोध्या धाम में आज सरयू नदी लक्ष्मण घाट पर सुमित कुमार पुत्र राजेन्द्र कुमार उम्र 24 वर्ष निवासी ग्राम सम्भवा थाना अर्जुनपुर जनपद अमेठी के है जो जल बैरिकेटिंग के पार जाकर स्नान करने के दौरान जल के तेज बहाव से गहरे पानी में चले जाने के कारण डूबने लगे ड्यूटी पर तैनात जल पुलिस प्रभारी रूबे प्रताप मौर्य,कांस्टेबल नित्यानन्द यादव, व एस डी आर एफ आरक्षी मनीष यादव,आरक्षी शैलेश यादव,आरक्षी ललित कुमार स्थानीय नाविक हेतराम मांझी कपिल मांझी मुकेश मांझी शामिल रहें। जल पुलिस की टीम ने तत्काल तत्परता दिखाते हुए बिना अपनी जान की परवाह किए तत्काल गहरे पानी में रेस्क्यू कर युवक को सुरक्षित बाहर निकाला और उनके परिवार को सुपुर्द किया। जिसके कार्य को देखकर उनके परिवार के साथ स्थानीय लोगों ने जल पुलिस की प्रशंसा करते हुए धन्यवाद किया अयोध्या में जल पुलिस की तैनाती से अक्सर डूबते लोगों को बचाने में समर्थ होने के साथ लोगों में सुरक्षा की भावना को बढ़ावा मिलता है पुलिस की इस साहसिक कार्य से जनपद अयोध्या ही नहीं आस पास के अन्य जनपदों के साथ जमकर सराहना किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *