बस्ती। उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में मारपीट की हुई कई घटनाओं में पुलिस ने नौ लोगो पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की है।कोतवाली थानाक्षेत्र के अमहरी निवासी रामसहाय को नितिश उर्फ गोलू मिश्रा निवासी दौलतपुर ने मारपीट कर घायल कर दिया। कोतवाली क्षेत्र के अमहट घाट के पास महरीपुर निवासी अनुज कुमार सिह ने तहरीर देकर बताया कि उनके भाई शीतला सिंह को अज्ञात लोगों जानलेवा हमला कर घायल कर दिया। पुलिस ने अज्ञात खिलाफ जानलेवा हमले का केस दर्ज घटना की छानबीन शुरु कर दी है। पता चला है कि दोनो पक्षों के बीच कुछ दिन पहले भी मारपीट का विवाद हुआ था। पैकोलिया थानाक्षेत्र के भौखरी निवासनी मायादेवी की गांव के ही किशन व आशीष ने मिल कर पिटाई कर दी। कप्तानगंज थानाक्षेत्र के पतिला निवासी आरके आरतियन उर्फ रामू को अज्ञात लोगों ने जान से मारने की धमकी दी है। दुबौलिया थानाक्षेत्र के नानकार गांव निवासी ध्रुवचन्द्र को खदरा निवासी लवकुश, गोविन्द, लालचंद व फूलचंद ने मारपीट कर घायल कर दिया। मुण्डेरवा थानाक्षेत्र के एक महाविद्यालय से प्रवेश पत्र लेकर वापस घर आ रही छात्रा के साथ अश्लील हकरत करने व मारपीट के मामले में पुलिस ने दानिका उर्फ हाकिम प्रसाद पाण्डेय निवासी ग्राम सिकरा खुर्द के खिलाफ केस दर्ज कार्रवाई की जा रही है।