बस्ती। मई उतर प्रदेश के बस्ती जिले में कोतवाली थानाक्षेत्र के डमरूआ रोड कटरा बाईपास निवासी धीरेन्द्र कुमार श्रीवास्तव के खाली पड़े मकान में अज्ञात चोरों ने चोरी कर सबको हैरत में डाल दिया है।
आपको बताते चलें कि घर में जेवरात अंगूठी, चैन, मंगलसूत्र, झुमकी, पावजेब, पायल, मूर्ति व रूपये चोरी चले गए। पुलिस ने धीरेन्द्र की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर घटना की जांच आरंभ कर दिया है।