बस्ती। मई उतर प्रदेश के बस्ती जिले में हवा और गर्मी के बीच सात अलग-अलग स्थानों पर आग लगने की घटनाएं सामने आई हैं। गन्ने के खेत, गेहूं के डंठल व बगीचे में लगी आग से किसानों को नुकसान उठाना पड़ा है। गौर थानाक्षेत्र के किशुनपुर में पांच और वाल्टरगंज थानाक्षेत्र के खुटहना गांव में अज्ञात कारण से चार रिहायशी झोपड़ी जल कर राख हो गई। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची फायर बिग्रेड की टीम ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। कोतवाली थानाक्षेत्र के मंझरिया विक्रम, सियरापार प्लास्टिक कांपलेक्स लोहटी, नगर थानाक्षेत्र के मटेरा गांव, हर्रैया थानाक्षेत्र के बड़हरकला गांव, पुरानी बस्ती थानाक्षेत्र के चैनपुरवा गांव में, दुबौलिया थानाक्षेत्र के खुशहालगंज गांव, छावनी थानाक्षेत्र के नटुआ, बरईजोत व पकड़ी गांव में गेहूं के खेत में डंठल जल कर राख हो गई। सोनहा थानाक्षेत्र के शनिचरा गांव के बगीचे में में आग लगने से फलदार पेड़ जल कर नष्ट हो गए हैं।