बस्ती – उत्तर प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री राजकिशोर सिंह ने लखनऊ मे आज बीजेपी में शामिल हो गए कई दिनों से इस विषय पर अटकलें लगाई जा रही थी जो आज थम गई सपा शासन काल में पंचायती राज विभाग के मंत्री पद पर तैनात रहे राज किशोर सिंहके भाजपा में आने से निश्चितरूप से भारतीय जनता पार्टी को लाभ मिलेगा।
आपको बताते चलें कि पूर्वांचल के दिग्गज नेताओं में राजकिशोर सिंह का नाम लिया जाता है। राजकिशोर सिंह के साथ में पूर्वराज्य मंत्री बृज किशोर सिंह उर्फ डिंपल ने भी ली बीजेपी की सदस्यता ली।प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी,डिप्टी सीएम बृजेश पाठक की अध्यक्षता में यह कार्यक्रम संपन्न हुआ।