बस्ती – मिली जानकारी के अनुसार आज थाना मुण्डेरवा पुलिस टीम, SOG टीम व सर्विलांस टीम की संयुक्त प्रयास से एक अभियुक्त रविन्द्र पुत्र सतनु निवासी ग्राम उचगांव जमोहे टोला करियाबारी थाना मुण्डेरवा जनपद बस्ती को एक अदद तमंचा 315 बोर, एक अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर व एक अदद MI मोबाइल एन्ड्रायड के साथ क्षेत्रान्तर्गत ट्यूबेल से लगभग 15 कदम आगे बहद ग्राम उँचगाव जमोहे टोला करियाबारी से दिनांक 03.04.2024 समय 22.00 बजे गिरफ्तार किया गया।
इस सम्बन्ध में थाना मुण्डेरवा पर मु0अ0सं0 84/2024 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए माननीय न्यायालय बस्ती भेजा गया।
गिरफ्तार अभियुक्त के विवरण में अभियुक्त का नाम- रविन्द्र पुत्र सतनु निवासी ग्राम उचगांव जमोहे टोला करियाबारी थाना मुण्डेरवा जनपद बस्ती उम्र लगभग 23 वर्ष ।
गिरफ्तारी का स्थान व समय ट्यूबेल से लगभग 15 कदम आगे बहद ग्राम उँचगाव जमोहे टोला करियाबारी बफासला 07 किमी पश्चिम /दिनांक 03.04.2024 समय 22.00 बजे
बरामदगी के विवरण में एक अदद देशी तमंचा 315 बोर व एक अदद जिंदा कारतूस 315 बोर और एक अदद MI मोबाइल एन्ड्रायड
गिरफ्तार करने वालें पुलिस टीम का विवरण में थानाध्यक्ष मुण्डेरवा अभिमन्यु सिंह जनपद बस्ती , उ0नि0 जनार्दन प्रसाद प्रभारी एसओजी टीम बस्ती , व0उ0नि0 कन्हैया पाण्डेय थाना मुण्डेरवा जनपद बस्ती , उ0नि0 श्री विजय कान्त यादव थाना मुण्डेरवा जनपद बस्ती , हे0का0 इरशाद खाँ, हे0का0 रमेश यादव, का0 चन्दन कुमार एसओजी टीम बस्ती ,हे0का0 देवेश यादव सर्विलान्स सेल बस्ती , का0 विजय प्रकाश राय थाना मुण्डेरवा जनपद बस्ती।