बस्ती 3 अप्रैल कम्पोजिट विद्यालय पडरियादत्तू विकास क्षेत्र सल्टौआ गोपालपुर पर कक्षा 5 उत्तीर्ण छात्रा आंचल चौधरी का कल दिनांक 04/04/2023 को सीतापुर विद्याज्ञान मे प्रवेश/नामांकन एवं कक्षा 8 से उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं की विदाई विद्यालय परिवार द्वारा किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में प्राथमिक शिक्षक संघ अध्यक्ष श्री राम भरत वर्मा जी श्री बब्बन पाण्डेय जी एवं श्री चन्द्र शेखर पाण्डेय जी द्वारा बच्चों को आशीर्वाद प्रदान कर उपहार स्वरूप एक -एक दीवाल घड़ी एवं एक-एक कि-ग्रा मिष्ठान्न देकर सम्मानित कर बच्चों का उत्साह वर्धन किया गया। विद्यालय परिवार की तरफ से अनन्त शुभकामनाएं दी गई ।