राष्ट्रीय महामंत्री हरीश द्विवेदी के गृह जनपद आगमन पर अरविन्द पाल ने किया भव्य स्वागत
लवकुश सिंह संवाददाता
अनुराग लक्ष्य न्यूज
बस्ती। भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त राष्ट्रीय महामंत्री एवं असम प्रभारी हरीश द्विवेदी के अपने गृह जनपद बस्ती में प्रथम आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह का माहौल रहा। वरिष्ठ भाजपा नेता एवं 310 विधानसभा क्षेत्र बस्ती सदर से भावी प्रत्याशी इंजीनियर अरविन्द पाल अपने समर्थकों के साथ घघौला पहुंचे और राष्ट्रीय महामंत्री हरीश द्विवेदी का गर्मजोशी से स्वागत एवं अभिनंदन किया।
इस दौरान कार्यकर्ताओं ने उत्साह के साथ जयघोष करते हुए हरीश द्विवेदी का स्वागत किया। अरविन्द पाल ने कहा कि हरीश द्विवेदी को भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री एवं असम प्रभारी जैसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलना पूरे बस्ती जनपद के लिए गौरव की बात है। उन्होंने कहा कि बस्ती की धरती के लाल ने राष्ट्रीय स्तर पर महत्वपूर्ण जिम्मेदारी हासिल कर जनपद का नाम रोशन किया है।
इंजीनियर अरविन्द पाल ने कहा कि हरीश द्विवेदी का गृह जनपद में प्रथम आगमन भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए विशेष अवसर है। उनके स्वागत को लेकर कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। उन्होंने कहा कि हरीश द्विवेदी के अनुभव, संगठन क्षमता और समर्पण से पार्टी को और मजबूती मिलेगी।
उन्होंने कहा कि बस्ती जनपद के लोगों के लिए यह गर्व का क्षण है कि जिले के एक वरिष्ठ नेता को भाजपा के शीर्ष संगठन में महत्वपूर्ण दायित्व मिला है। उनके स्वागत के लिए कार्यकर्ताओं ने पूरे उत्साह के साथ अपनी भागीदारी सुनिश्चित की।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं अरविन्द पाल के समर्थक मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय महामंत्री हरीश द्विवेदी को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की।