असम के मुख्यमंत्री हेमंत बिस्वा शर्मा से मिले हनुमानगढ़ी के महंत हेमंत दास, हनुमान जी का आशीर्वाद और प्रसाद किया भेंट

 

महेन्द्र कुमार उपाध्याय
अयोध्या। असम के मुख्यमंत्री हेमंत बिस्वा शर्मा के अयोध्या आगमन पर हनुमानगढ़ी के वरिष्ठ पुजारी एवं श्रृंगी ऋषि पीठाधीश्वर महंत हेमंत दास जी महाराज ने उनसे शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान महंत जी ने असम के मुख्यमंत्री को स्नेह स्वरूप संकटमोचन श्री हनुमान महाराज का अलौकिक आशीर्वाद, पवित्र अंग वस्त्र और दिव्य प्रसाद प्रदान किया।
भेंट के दौरान दोनों संतों और विशिष्ट अतिथियों के बीच आध्यात्मिक विषयों और अयोध्या के विकास को लेकर सौहार्दपूर्ण चर्चा हुई। असम के मुख्यमंत्री ने भगवान हनुमान का आशीर्वाद प्राप्त कर सौभाग्य और प्रसन्नता व्यक्त की। इस पावन अवसर पर स्थानीय श्रद्धालुओं और प्रबुद्धजनों में भी विशेष उत्साह देखने को मिला।