मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हरीश द्विवेदी की पूज्य माताजी को दी भावभीनी श्रद्धांजलि

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हरीश द्विवेदी की पूज्य माताजी को दी भावभीनी श्रद्धांजलि

 

लवकुश सिंह संवाददाता

अनुराग लक्ष्य न्यूज बस्ती

बस्ती। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री एवं पूर्व सांसद हरीश द्विवेदी की पूज्य माताजी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया और दिवंगत आत्मा को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की।

रविवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बस्ती जिले के ग्राम तेलियाजोत स्थित हरीश द्विवेदी के पैतृक आवास पहुंचे। वहां उन्होंने दिवंगत माताजी यशोदा देवी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी तथा शोकाकुल परिवार से मुलाकात कर उनके प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

इस अवसर पर क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय,जिला अध्यक्ष विवेकानंद मिश्र , जिला प्रभारी सत्येंद्र सिन्हा, विधायक हरैया अजय सिंह, दयाराम चौधरी , प्रत्युष विक्रम सिंह , भानु प्रकाश मिश्रा , अखंड प्रताप सिंह , वीरेंद्र गौतम , दिलीप पाण्डेय , शिवानी सिंह , शालिनी मिश्रा , अमृत कुमार वर्मा , प्रेम प्रकाश चौधरी , सुनील सिंह , राकेश शर्मा , राजेन्द्र राजभर जी, प्रदीप निषाद , सुधाकर पाण्डेय ‘नीरज’ , विनय सिंह भारद्वाज , राधेश्याम कमलापुरी , रवि कुमार मिश्र तिवारी , नीरज त्रिपाठी जी, राजेश कमलापुरी , कमेन्द्र चौहान , शिव प्रसाद चौधरी , विजय पांडे राजू , सुशील सिंह , विशुद्धानंद तिवारी , राकेश श्रीवास्तव , पंकज श्रीवास्तव , विनय यादव , मनोज सिंह , तारक जायसवाल , अनिल दुबे , पुष्करादित्य सिंह , गौरव तिवारी जी, राजकुमार शुक्ल , प्रदेश उपाध्यक्ष अनुसूचित जनजाति मोर्चा श्याम बिहारी गौड़ , किसान मोर्चा क्षेत्रीय अध्यक्ष रामानंद नन्हे , एमएलसी प्रतिनिधि हरीश सिंह , पुष्कर आदित्य सिंह , पूर्व विधायक रूधौली संजय जयसवाल , प्रदेश मंत्री महिला मोर्चा डॉ रोली सिंह, जिला मीडिया प्रभारी अजय पाल सिंह सहित अन्य गणमान्यजनों ने पूज्य माता जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।