मधूष्णिका हिंदी पत्रिका अंक 75 का विमोचन संपन्न

उन्नाव (उत्तर प्रदेश) मधूष्णिका हिंदी त्रैमासिक पत्रिका अंक 75 जनवरी से मार्च 2024 का विमोचन समारोह आयोजित किया गया, जिसका औपचारिक विमोचन जवाहर नवोदय विद्यालय के माननीय प्राचार्य डॉ रमेश बाबू ने उप प्राचार्य श्री रोहित कुमार राठौर के साथ विद्यालय के बहु उद्देशीय सभागार में छात्र छात्राओं एवं शिक्षक शिक्षिकाओं के बीच अपने कर कमलों से संपन्न किया।

अथ अनंतर फेसबुक लाइव पर भी इसका पुनः विधिवत् विमोचन नवोदय वैश्विक प्रज्ञान साहित्यिक मंच के संस्थापक/अध्यक्ष डॉ ओम प्रकाश मिश्र मधुब्रत जी द्वारा नवोदय वैश्विक प्रज्ञान साहित्यिक मंच पटल पर तमाम विद्वानों एवं विदुषियों साहित्यकारों के साक्ष्य में किया गया। सभी लोगों ने अपनी उपस्थिति और सकारात्मक टिप्पणियां दीं।
इस अवसर पर नवोदय वैश्विक प्रज्ञान मंच के सभी पदाधिकारी मुख्य अधीक्षक डॉ जे एन भारती बैरागी जी, कार्यकारी अध्यक्ष डॉ कृष्ण कांत मिश्र जी एवं उपाध्यक्षा डॉ पूर्णिमा पाण्डेय पूर्णा जी डाॅ राजीव रंजन मिश्र जी लवकुश तिवारी माधवपुरी जी एवं वरिष्ठ साहित्यकार आदरणीय हरि शुक्ल जी एवं तमाम विद्वानों ने शुभकामनाऍं दीं। उपस्थित साक्षी भाव से सराहना करने वालों में आदरणीया रूपा माला जी,आ० शशिकला नायक जी आ० रंजना बिनानी काव्या जी और तमाम साहित्यकारों ने शुभकामनाऍं दीं और विमोचन की सराहना की।
मंच के मीडिया अधीक्षक आदरणीय सुधीर श्रीवास्तव द्वारा सभी के प्रति आभार प्रकट करने के साथ कार्यक्रम सुचारू रूप से संपन्न हो गया।(आशीष मिश्र ‘उर्वर’)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *