बस्ती ११ जनवरी आपको बताते चलें के मकर संक्रांति और राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा को लेकर फिर रूट डायवर्जन होगा जिससे आप इन दोनों सोच समझकर ही यात्रा करें इसे लेकर लखनऊ के एडीजी जोन ने बुधवार को आईजी व एसपी बस्ती और संतकबीरनगर के साथ बैठक की। उन्होंने एसपी गोपालकृष्ण चौधरी व अन्य पुलिस अधिकारियों के साथ सुरक्षा का खाका जाना और हाईवे पर विशेष चौकसी के निर्देश दिए। हाइवे की समीक्षा में पाया गया कि मकर संक्राति व प्राण प्रतिष्ठा में अयोध्या जाने वाले ज्यादातर लोग बस्ती से होकर जाएंगे। उन्होंने कहा कि अयोध्या में 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर हाईवे से अयोध्या जाने वाले वाहनों की खास निगरानी होगी। समीक्षा में पाया गया कि 30 दिसंबर को अयोध्या में प्रधानमंत्री के कार्यक्रम के दौरान किया गया मार्ग परिवर्तन काफी ठीक रहा। इसी को फिर लागू किया जाएगा। एसपी ने बताया कि प्राण प्रतिष्ठा के कार्यक्रम को लेकर अयोध्या जाने वाले वाहनों पर प्रतिबंध रहेगा। जिसके पास अयोध्या जाने के लिए पास होगा, वहीं जा सकेंगे। प्रधानमंत्री के अयोध्या आगमन के दृष्टिगत सुरक्षा, शांति व कानून व्यवस्था सुदृढ़ व चुस्त-दुरुस्त बनाए रखने एवं हाइवे व अन्य स्थानों पर रूट डायवर्जन के सम्बन्ध में जनपद बस्ती का निरीक्षण कर जरुरी निर्देश दिया है।