कौशाम्बी। ११ जनवरी उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के पुत्र के पिता बनने पर खुशी की लहर व्याप्त है। डिप्टी सीएम के पुत्र को पुत्री रत्न की प्राप्ति हुई है जैसे ही यह खबर डिप्टी सीएम के परिवार सहित उनके शुभचिंतकों को मिली तो बधाई देने वालो का तांता लग गया।
बताते चले की सूबे के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के पुत्र इंजीनियर योगेश कुमार मौर्य को बुधवार की सुबह पुत्री रत्न की प्राप्ति हुई है जैसे ही यह खबर परिवारिजनो समेत उनके शुभचिंतकों को मिली तो डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने बाबा बनने पर ट्विट करते हुए खुशी का इजहार किया इस दौरान उनके शुभचिंतकों में खुशी की लहर दौड़ गई है।