विद्यालय प्रबंधन ने खेलकूद प्रतियोगिता सहित सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन
रूधौली बस्ती11 जनवरी शिक्षा क्षेत्र रूधौली में विगत कई वर्षों की भांति इस वर्ष भी महेश प्रताप इंटरमीडिएट कॉलेज की प्रांगण में खेलकूद प्रतियोगिता का कार्यक्रम प्रबंधक एवं प्रदीप सिंह उर्फ पिंकू और प्रधानाचार्य राम सुभाष वर्मा द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा पर फूल माला चढाकर दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम को शुरू किया। जहां पर विद्यालय के बच्चों द्वारा स्वागत गीत के साथ-साथ अन्य खेलकूद सांस्कृतिक प्रोग्राम किया गया जहां पर मुख्य अतिथि ने खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त किया। विद्यालय के प्रधानाध्यापक राम सुभाष वर्मा ने बताया कि तीन दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है जिसमें विद्यालय के बच्चों द्वारा बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया जिसमें प्रमुखता खो खो,कबड्डी, रस्सा–कसी सहित अन्य खेल का आयोजन किया गया। प्रथम दिवस में कार्यक्रम का संचालन संतोष पाण्डेय ने किया बच्चों द्वारा खेल कूद सहित अन्य सांस्कृतिक प्रोग्राम का लुत्फ लिया गया। जहां पर बच्चों ने कहा कि विद्यालय प्रबंधन द्वारा शिक्षा के साथ-साथ विज्ञान प्रतियोगिता,खेल–कूद, रंगोली प्रतियोगिता सहित अन्य कार्यक्रम होने से छात्र छात्रों के प्रतिभा में निखार आता है। इस मौके पर जोखन शर्मा, लालता प्रसाद यादव, जय प्रकाश,परमानंद द्विवेदी, रिपुसुदन पाण्डेय,दिनेश कुमार यादव,शिवशंकर यादव अन्य अध्यापकगण व बच्चे मौजूद रहे।